सवाल: आखिर किसकी सह पर घंटों नंगा नाच हुआ और वर्दी चुप रही।असुरक्षित पुलिस ने तथाकथित गुंडे के आगे टेक दिए घुटने

0
130

पुरवा ,उन्नाव। अगर आप कोतवाली क्षेत्र के निवासी और पुलिस से सुरक्षा की उम्मीद करते हैं तो आप धोखे में हैं पुलिस खुद असुरक्षित है यह हम नहीं कह रहे देर सांय तमाम जिस दृश्य से दो चार हुए उससे यह गुंजाइश ही नहीं बची कि वर्दी आपकी सुरक्षा में है कोतवाली की दीवाल से चिपका एक मवाली पत्रकारों,अधिवक्ताओं,पुलिस को पूरे होशो हवास में घंटों गरियाता रहा और पुलिस चुप रही।हैरान कर देने वाली घटना ने हर दम मुस्तैद रहने का दावा करने वाली डरपोक वर्दी की सारी हेकड़ी निकाल दी।हलांकि बेशर्म वर्दी ने देर रात अभियोग पंजीकृत कर खाना पूरी कर ली।
दिन दहाड़े घटित घटना का संबंध तथाकित पुलिस के लिए वसूली करने वाले एक लुच्चे से है जिसका परिवार कोतवाली और पुराने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के मध्य चाय की दुकान चलता हैै पुलिस का जना यह मवाली पिछले कई वर्षों से अवैध जानवरों,लकड़ी के ट्रकों से वसूली कर पुलिस की जेब भरता आया है यही वजह है कि वह मनबढ़ हो गया अपनी गलत हरकतों के कारण इसे जेल यात्रा का सुख मिल चुका है बावजूद हरकत में कोई सुधार नहीं हुआ।
देर सांय किसी बात को लेकर स्थानीय पत्रकार से भिड़ गया लगभग पैंतालीस मिनट तक धारा प्रवाह गालियां देता रहा ताल ठोकता था हत्या कर देने की एलानियां धमकी देता रहा दीन हीन बनी कोतवाली पुलिस चुप रही।मसला जब सोशल मीडिया में तैरने लगा तब कहीं जाकर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया।उल्लेखनीय है कि सारा घटना क्रम प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में हुआ।चर्चा है कि पत्रकारों के प्रति अच्छी राय न रखने कुछ पुलिस के जिम्मेदार लोगों की सह पर वर्दी के प्रति अविश्वास की दीवार मोटी करने वालों की नियति का परिणाम घटना हुई।बाद घटना पत्रकारों,अधिवक्ताओं सहित लोगों में पुलिस के प्रति जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है।लोगों का मानना है इस तरह कोई गुंडा कोतवाली के अंदर हत्या कर देगा और पुलिस चुप रहेगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here