शिक्षक संघ जनपद के एक प्रतिनिधिमंडल ने बी जे पी जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी और जिले के सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर को प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन दिया

0
139

उन्नाव।उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल(पूर्व माध्यमिक )शिक्षक संघ जनपद के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र संरक्षक राघवेंद्र सिंह महामंत्री राम जन्म सिंह के नेतृत्व में बी जे पी जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी और जिले के सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर को प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन दिया है जिसमें अनुरोध किया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में 1 सितंबर 2025 को जो निर्णय दिया गया है वह देश का प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के हितों के विपरीत है ,दशकों से विभागीय सेवा शर्तों के साथ सेवा देते आ रहे शिक्षकों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा ।शिक्षा का अधिकार अधिनियम एवं एनसीटीई अधिनियम लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट प्रदान करने हेतु अधिनियम में संशोधन होना चाहिए ।

इस हेतु प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी व महामंत्री नरेश कौशिक के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधियों को इस आशा से ज्ञापन दिया जा रहा है कि वह प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री से प्रदेश के शिक्षकों के हित रक्षा हेतु आग्रह कर इस आदेश में संशोधन करवाने का आग्रह करेंगे ताकि इस अधिनियम में संशोधन हो सके ।

प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष उमेश चंद्र अनूप शुक्ला तौसीफ अली खान रामबाबू सिंह अरविंद वर्मा आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here