पूर्व मंत्री ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल

0
86

उन्नाव।सफ़ीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राज्यमंत्री पूर्व विधायक सपा नेता सुधीर कुमार रावत ने विधानसभा के कटरी क्षेत्र मे
बाढ़ से प्रभावित गहोली, नीबीगाढ़ा, हमज़ापुर, इब्राहिमाबाद,आदि दर्जनों गांव के मौजूद लोगों से स्थिति का जायज़ा लिया जिससे जानकारी प्राप्त हुई कि गंगा नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाने पर बाढ़ पीड़ित परिवारों से बातचीत करते हुए उन्हें तत्काल राहत सामग्री एवं खाने हेतु लंच पैकेट आदि वितरित किए।

कटरी क्षेत्र में गंगा नदी के उफान से स्थानीय निवासियों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।पानी का बहाव तेज होने से अनेक गाँव जलमग्न हैं।ग्रामीण अपने घरों के भीतर पानी भर जाने के कारण छतों पर एवं दूर दराज सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं और किसी तरह गुज़र बसर कर रहे हैं।पशुओं के खाने के लिए चारे की भारी कमी और पीने के पानी की समस्या भी गंभीर रूप धारण कर चुकी है।

इस मौके पर जितेंद्र कुशवाहा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, मकसूद अली विधानसभा अध्यक्ष सफ़ीपुर, सैफ खान, बालेन्द सिंह भदोरिया, अभिषेक कुशवाहा, मत्स्यद गौड़, अभिषेक रावत, शिवम कुशवाहा, हरिकेश पाल, मुकेश रावत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here