टी वी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधानों को किया गया प्रशिक्षित

0
84

बांगरमऊ,उन्नाव।पंचायतीराज विभाग द्वारा ब्लॉक बांगरमऊ मे आयोजित ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “टीबी मुक्त पंचायत” के सम्बन्ध में ग्राम प्रधानों को NTEP एवं WHP(इम्पैक्ट प्रोजेक्ट)-उन्नाव द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षित कर उन्हें टी वी मुक्त भारत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास खण्ड के दर्जनों प्रधानों ने हिस्सा लिया ।
प्रशिक्षण के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एडीओ पंचायत दीपकांत चोला ने प्रधानो को निःक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को पोषण पोटली व जागरूकता के लिए वॉल पेंटिंग कराए जाने हेतु प्रेरित किया गया । इसी माह में पोषण पोटली वितरित कराए जाने की सांत्वना दी। उक्त प्रशिक्षण में एनटीपी कार्यक्रम के जिला डी पी सी विनोद यादव, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक द्वारा टीबी रोग से बचाव व इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नितिन सिंह कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर और एन एच एम से एस टी एस अरुण पाल उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here