उन्नाव।उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व मा.) शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र संरक्षक राघवेंद्र सिंह महामंत्री राम जन्म सिंह व कोषाध्यक्ष सरल कुमार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर जिला अधिकारी के द्वारा प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी को सौपा गया।
NCTE की अधिसूचना एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 से पूर्व नियुक्त बेसिक शिक्षकों को अध्यादेश लाकर शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त किया जाए। टेट परीक्षा में प्रतिभाग करने हेतु स्नातक, डीएलएड/ बीटीसी होना अनिवार्य है जबकि 2001 से पूर्व नियुक्त शिक्षक इंटर पास एवं बीटीसी है टेट के लिए आयु सीमा 40 वर्ष है बहुत से शिक्षक 40 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं बीपीएड पास शिक्षक भी टेट परीक्षा में प्रतिभाग नहीं कर सकते हैं ऐसी दशा में सभी शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए।
जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो बहुत जल्द राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय नेतृत्व के आवाहन पर दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन कार्यक्रम में जनपद के सैकड़ो शिक्षकों ने निराला उद्यान उन्नाव में उपस्थित होकर अपनी आवाज को बुलंद किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश मिश्रा,तौसीफ अली खान,अनूप शुक्ला,कमलेश यादव,भैय्यालाल,अरविंद शुक्ला,करम सिंह,संदीप द्विवेदी,सुमंत राजनी,कमल किशोरी,अनस शमीम,नैमिष,अजय अवस्थी,शिव कुमार,अजय कुमार,वरुण सिंह,रमेश साहू,सुरेश कुमार,प्रदीप मिश्र,रामबाबू सिंह,मनोज यादव ,अवधेश कुमार,चंद्र किशोर,वंदना राठौर,हनुमान पांडे,इंद्रपाल,अनिल शुक्ला,योगेश कुमार,नरेंद्र सिंह,मनोज सिंह,अनिल दिवाकर,विवेक सिंह,बसंत मिश्रा,राजकिशोर,अनिल पाल,राजीव कुमार ,गोविन्द मिश्र, तथा इसके अतिरिक्त विभिन्न संगठनों से अरुण कुमार,अमित सिंह,भरत चित्रांशी,संकल्प मिश्र , कपिल त्रिवेदी,रामेंद्र द्विवेदी,सुरेंद्र प्रकाश ,सुधाकर तिवारी ,शिवेंद्र सिंह ,वीरेंद्र मिश्रा,कुलदीप शुक्ला, योगेश कुमार,बृजेश सागर,अरविंद कुमार,आदि सैकड़ो संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे ।




