बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर सीज,औषधि निरीक्षक अजय कुमार संतोषी की बड़ी कार्यवाही,तेज तर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं औषधि निरीक्षक अजय कुमार संतोषी

0
32

उन्नाव ।आज दिनांक 10 सितंबर 2025 को सहायक आयुक्त औषधि कानपुर मंडल के निर्देशन में गठित टीम औषधि निरीक्षक जनपद कानपुर देहात अजय कुमार संतोषी, औषधि निरीक्षक कानपुर नगर ओम पाल सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय, दिनेश चंद्र जनपद कानपुर देहात के द्वारा मुखबीर खास की सुचना के आधार पर सुन्दरपुर गुजैन थाना रसुलाबाद जनपद कानपुर देहात में अवैध रूप से संचालित किये जा रहे औषधि विक्रय प्रतिष्ठान पर छापा मार कर भारी मात्रा में भंडारित औषधियों को सीज किया गया जिसकी कुल कीमत लगभग 35000 /- है। उपरोक्त औषधि विक्रय प्रतिष्ठान से 2-संदिग्ध औषधियों के नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला वाराणसी को भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत विवेचना पूरी करके नियमानुसार माननीय न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। औषधि निरीक्षक अजय कुमार संतोषी ने बताया कि बिना लाइसेंस यदि कोई दुकान चलती पाई गई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी आम जनमानस के जीवन से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here