दिल्ली से आ रहा युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार बना यात्री को नशीला पदार्थ खिला हजारों का सामान किया पार

0
36

बांगरमऊ उन्नाव।दिल्ली से मजदूरी कर लौट रहे मजदूर को जहर खुरानी गिरोह ने शिकार बनाकर नगदी व बैग पार कर दिया । परिवहन बस चालक उसे बांगरमऊ में छोड़ गया । जिसे बाद में स्थानीय सी एच सी पर उपचारित किया गया।
बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम खंभोली निवासी मुस्ताक पुत्र इसरार 42 वर्ष गांव में आयोजित होने वाले मेला कार्यक्रम को देखने के लिए सोमवार को दिल्ली से परिवहन विभाग की बस में बैठकर बांगरमऊ आ रहा था, तभी रास्ते में उसे ज़हरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने झांसे में लेकर बिस्कुट खिला दिया । जिसके बाद बेहोशी की हालत में उसका बैग लेकर चंपत हो गए। मंगलवार की सुबह बस चालक ने उसे नगर के नानामऊ तिराहे पर उतार दिया । जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा पर उपचार के दौरान होश में आने पर उसने आपबीती घटना बताई । जिसके बाद हालत में सुधार होने व परिजनों के अस्पताल आने पर वह उनके साथ घर चला गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here