पशुओं के लिए भूसा निकालने गई वृद्धा का भूसौरी में शव मिला परिजन बेहाल

0
35

बांगरमऊ उन्नाव।पशुओं को चारा करने घर से निकली अधेड़ महिला का भूसे के ढेर में दबा हुआ शव पाया गया । घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।देर तक भूसे के ढेर में पड़े रहने से महिला की मौत होने की आसंका जताई जा रही है।
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव वेलंदखेड़ा निवासिनी 52 वर्षीय महिला रज्जो पत्नी सीताराम बीते सोमवार को शाम पहर घर से करीब आधा किलामीटर दूर गोडे में पशुओं को चारा करने की बात कहकर घर से निकली थी । किंतु काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई । किंतु उसका कुछ सुराग नहीं लग सका । खोजबीन कर रहे परिजनों द्वारा मंगलवार की अलसुबह भूसे के ढेर में महिला के कुछ अंगवस्त्र दिखे तो उसे बाहर निकाला गया । तबतक उसकी सांसे थम चुकी थी।महिला की मौत होने का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया है।
थानेदार मुन्ना कुमार ने कहा है शव पोस्टमार्टम भेजा गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here