उन्नाव।आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर जी की उपस्थिति में काली मिट्टी से शिवराजपुर मार्ग में दबौली इंदुपुर निकट हो रहे सड़क कटान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड और पीडब्ल्यूडी और राजस्व को कटान रोकने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिया है । जिलाधिकारी ने कहा कि कटाव रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्था समय से सुनिश्चित कर रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही किया जाए इसमें किसी स्तर पर लापरवाही ना हो । कहा कि सिंचाई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा कटान वाले बिंदुओं का निरीक्षण कर पैनी नजर रखी जाए ।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बीघापुर क्षेत्राधिकारी बीघापुर तहसीलदार नायब तहसीलदार बीघापुर अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड और पीडब्ल्यूडी मौजूद रहे ।
देखे फोटो।





