असोहा, उन्नाव।पुरवा तहसील प्रशासन क्षेत्र में मिट्टी खनन रोक पाने में लगातार,असफल साबित हों रहा है इसमें सबसे बड़ा रोल लेखपालों का है
या फिर तहसील से लेकर जनपद
तक के अहलकार सामिल है बस
जनता यही नहीं समझ पा रही है।
पुरवा तहसील क्षेत्र के गांव गोमापुर के आसपास यह खनन का,खेल लम्बे समय से चलता आ रहा है जो रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है।
यह क्षेत्र सोहरामऊ थाना क्षेत्र में
आता है तथा ब्लाक असोहा तथा
तहसील क्षेत्र पुरवा का इलाका है। गोमापुर में रातों दिन सैकड़ों डंफर मिट्टी का खनन हो रहा है गांव के लोगों और क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना अधिकारियों तथा पुलिस को दिया लेकिन खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा है लोगों का कहना है कि इसमें सारा खेल पैसे का है।फिलहाल यह खनन यहां पर बेरोकटोक जारी है और तहसील प्रशासन तथा जिला स्तर के अधिकारी मौन है।
देखे फोटो।





