परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 17 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी

0
91

उन्नाव ।श्री दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन वामा सारथी की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 07 व परिवार परामर्श केन्द्र से 05, थाना सोहरामऊ से 02, थाना कोतवाली सदर, थाना आसीवन , थाना दही से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।
उपरोक्त पुनीत कार्य में श्रीमती शिल्पी श्रीवास्तव पत्नी डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में श्री संजय चौरसिया, डॉ0 एस के पाण्डेय, डॉ0 शशी रंजना अग्निहोत्री, डॉ0 अवसार अली, डॉ0 सगीर अहमद, श्री अवरार हुसैन, श्री रामस्नेही यादव, श्रीमती प्रभा यादव, श्रीमती सविहा उमर एवं सहयोगी श्री अंकित सिंह, श्री स्वास्तिक मिश्रा, श्री शिवेन्द्र चौहान व पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक श्रीमती संतोष कुमारी, महिला थाना प्र0नि0 श्रीमती रेखा सिंह, म0उ0नि0 श्रीमती मिथलेश वर्मा, म0का0 साधना, म0का0 सेविका, म0का0 अंशू रानी, म0का0 प्रीती राठौर, म0का0 चंचल, म0का0 अर्चना, म0का0 पूजा, म0का0 शकुतंला, म0का0 शिखा, म0का0 दुर्गेश, म0हे0का0 सीता यादव ,म0का0 मीनू, म0का0 पूनम शाक्य का विशेष योगदान रहा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here