वाहन को किनारे खड़ा करते ही ट्रक चालक को आया हार्ट अटैक

0
127

बांगरमऊ,उन्नाव। पंजाब से माल लेकर निकले ट्रक चालक को अचानक सीने में दर्द उठा। वाहन को किनारे खड़ा कर चालक दुनिया को अलविदा कह गया । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया है । चालक को हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
चालक मुन्नाज 45 वर्ष पुत्र मुजीर चांद निवासी गोलू मोड़ थाना मंडीगुर हरसाई जनपद फिरोजपुर पंजाब अकेले ही ट्रक में निरमा के गत्ते लोडकर आगरा से लखनऊ की तरफ जा रहा था । तभी शनिवार को करीब 11 बजे उसने ट्रक को बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में गांव खंभोली के निकट हवाई पट्टी पर किनारे खड़ी कर तिरपाल की रस्सियों को कसने लगा । इसी दौरान वह अचेत होकर गिर गया । जिसकी सूचना यूपीडा टीम को दी गई। उनके सहयोग से उसे बांगरमऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहा के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।अचानक हुई मौत के मामले में हृदय गति रुकने की आशंका जताई जा रही है।
बेहटा मुझावर के थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने कहा है शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया है ।अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here