मृतक की पत्नी ने अवैध संबंधों का हवाला देकर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप,दीना खेड़ा में आत्महत्या का मामला

0
43

पुरवा, उन्नाव।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दीनाखेड़ा में बुधवार को 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली थी।दाह संस्कार बाद अभियोग पंजीकृत कराने पहुंची मृतक की पत्नी ने गांव की ही एक महिला पर प्रताड़ित करने व धमकाकर रुपए लेने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
सांय सात बजे घटित घटना में युवक अवनीश कुमार पुत्र अमृतलाल यादव ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार को परिजनों ने बाद पोस्टमार्टम दाह संस्कार कर दिया। शुक्रवार को ससुराली जनों के साथ कोतवाली पहुंची मृतक की पत्नी कुशमा देवी ने बताया कि अमृतलाल के गांव की महिला शारदा पत्नी मनोहर लाल से अवैध संबंध थे। शारदा आए दिन उसके पति को प्रताड़ित करती थी और पांच लाख रुपए की मांग कर रही थी न देने पर बलात्कार के मुकदमें में फंसा देने की धमकी देकर प्रताड़ित करती थी। कुसमा ने यह भी बताया कि उसके मृतक पति ने दो लाख रूपए नगद व साठ हजार रुपए पल्सर मोटरसाइकिल बेचकर दिया था फिर भी शारदा पति को पिछले दो साल से लगातार तंग कर रही थी प्रताड़ना व मुकदमें के भय से तंग आकर पति ने आत्म हत्या का रास्ता चुन लिया।
उल्लेखनीय है कि मृतक का परिवार कृषक परिवार है।मृतक स्वंय मेहनत कर अच्छी आय अर्जित कर रहा था उसकी असमय मौत से परिवार में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी कुसमा, बिटिया आयुषी चार वर्ष सहित सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना के संदर्भ में कोतवाल अमर नाथ यादव का कहना है कि तहरीर मिली है गहनता से जांच की जाएगी जो सच होगा कार्यवाही की जायेगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here