उन्नाव।युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। भाजपा लगातार युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। उन्नाव में जो युवा जोश दिखता है वह वास्तव में दूसरों को प्रेरणा देने वाला है। यह बात शुक्रवार को निवर्तमान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्र, भानू और भाजपा नेता सोनी सिंह परिहार द्वारा लखनऊ बाइपास पर सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कही। उन्होंने स्वागत करने वालों से परिचय प्राप्त कर सभी का हौसला बढ़ाया, और लखनऊ आकर सभी को मिलने के लिए निमंत्रण दिया। इस बीच उन्होंने जनपद के हालातों पर चर्चा की। इससे पहले भाजपा नेताओं ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक राजेश्वर सिंह का माला व चांदी का मुकुट पहना करते हुए जोरदार स्वागत करते हुए सम्मानित किया, साथ ही स्वागत के दौरान आतिशबाजी की गई। साथ में प्रमुख रूप से अखिलेश शुक्ला , प्रशांत मिश्रा, कुलदीप चौहान, क्रांति सिंह , राजन चौहान, ऋषभ द्विवेदी, शीतल यादव, तन्नू सोनी, नमन बादशाह, शिवम् तिवारी, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।




