137 ग्राम पंचायतों में डिजिटल (बाल एवं किशोर) पुस्तकालय स्थापित किए जायेंगे

0
83

उन्नाव।जिला पंचायत राज अधिकारी श्री आलोक कुमार सिन्हा ने बताया है कि शासन की मंशानुसार 137 ग्राम पंचायतों में डिजिटल (बाल एवं किशोर) पुस्तकालय स्थापित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसमें 50 प्रतिशत पुस्तके नेशनल बुक ट्रस्ट से तथा 50 प्रतिशत अन्य प्रकाशकों से संबंधित रखी जाएंगी। पुस्तकालय में स्थानीय साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र नायक तथा क्षेत्रिय लेखक व इतिहास महिला बाल साहित आदि पर आधारित पुस्तके तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित होंगी। पुस्तकालयों में विषयवस्तु की गुणवत्ता, सरल भाषा व सामथ्र्य को प्राथिमकता दी जाएगी। इस संबंध में प्रकाशकों/वितरकों से अनुरोध है कि विज्ञप्ति की तिथि से 15 दिवस के अन्दर उपलब्ध पुस्तकों की सूची (प्रतियोगी परीक्षा हेतु अलक सूची), विषयवार, भाषावार विवरण तथा मूल्य सूचि एवं लेखक एवं प्रकाशन विवरण ई-मेल आई0डी0 dproun-up@nic.in अथवा dproun.up@gmail.com या कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी, विकास भवन उन्नाव में भेजे। उन्होने बताया है कि विलम्ब से प्राप्त आवेदकों पर विचार नहीं किया जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here