गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया

0
74

उन्नाव।विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी के निर्देशन में वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री कौशलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विभागों द्वारा की जाने वाली खरीददारी को सीधे न करके जेम पोर्टल के माध्यम से किए जाने हेतु विभागों के विभगााध्यक्षों/आहरण वितरण अधिकारियों एवं पटल सहायकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में समस्त आहरण वितरण अधिकारियों/ कार्यालयाध्यक्षों को पीपीटी के माध्यम से जेम पोर्टल से की जाने वाली खरीददारी किए जाने हेतु जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर वस्तु/सेवा/मैन पावर सेवा खरीद, तुलनात्मक आधार पर एल-1 से क्रय, बिड/निविदा के माध्यम से क्रय तथा मैनपावर आउटसोर्सिंग सेवाओं के क्रय पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा समस्त आहरण वितरण अधिकारियों/विभागाध्यक्षों को यह भी निर्देशित किया गया कि जेम पोर्टल के माध्यम से जो क्रय किया जाएगा उसकी स्टाॅक इंट्री किया जाना अनिवार्य है।
इस अवसर पर लेखाकार नवीन गुप्ता, उत्कर्ष श्रीवास्तव, देवाशीष, संदीप कुमार सहित समस्त विभागों के आहरण वितरण अधिकारी/कार्यालयाध्यक्षों एवं पटल सहायक आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here