उन्नाव।बुधवार को एमएलसी अरुण पाठक ने विधायक पंकज गुप्ता के साथ जिलाधिकारी से भेंट कर जनपद में खाद की समस्या सहित किसानों को हो रही परेशानी पर चर्चा की। खाद की काला बाजारी रोकने तथा किसानों को प्रति हेक्टेयर लिमिट का शासनादेश का हवाला बता गुमराह किये जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि इसी बात का फायदा प्राइवेट दुकानदार उठा रहे। किसानों को मन माफिक दामों में खाद की बिक्री करने के साथ जिंक और सल्फर जबरन खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है। जिससे बाजार में जहां किसानों आर्थिक नुकसान हो रहा तो वहीं खाद की कालाबाजारी बड़ रही है।जिलाधिकारी उन्नाव से मुलाकात के दौरान एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि जनपद में संचालित सभी सोसाइटियों में से एक साथ खाद दिवस के रूप में मना खाद का वितरण करा दिया जाए तो समस्या का त्वरित समाधान के इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। उन्नाव कहा कि जनपद में करीब 158 सोसायटी संचालित हैं और उनके संचालन के 73 सचिव नियुक्त है। ऐसे में कर्मचारियों की विसंगति दूर करने के लिए जिला स्तर पर सक्षम अधिकारियों व कर्मियों की अस्थाई नियुक्ति सोसायटी संचालन हेतु कर खाद का वितरण कराया जाए। एलएलसी अरुण पाठक के उक्त सुझाव से जिलाधिकारी सहमत दिखे। विधायक पंकज गुप्ता ने भी किसानों की बिजली समस्या बताई, उन्होंने कहा कि निर्धारित शेड्यूल में कटौती होने से किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही। इस दौरान प्रमुख रूप से संजीव त्रिवेदी अध्यक्ष सहकारी ग्राम विकास बैंक उन्नाव आदि मौजूद रहे।
देखे फोटो।





