उन्नाव।बांगरमऊ खेतो में घूम रहे एक बेसहारा गोवंश को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से नोचकर मरणासन्न कर दिया ग्रामीणों की सूचना देने के बाद भी पशु चिकित्सक की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश पनपता दिखा।
गौरतलब हो बांगरमऊ क्षेत्र के गांव करीमुद्दीन पुर के निकट घूम रहे एक बेसहारा गोवंश को आवारा कुत्तों के नोचने से गोवंश का पेट फट गया तथा आंत बाहर निकल आई इसके अलावा एक कान काटकर अलग कर दिया इस दौरान आसपास ग्रामीणों ने भयावह दृश्य देखकर दौड़े तथा लाठी डंडा पटककर कुत्तों से गोवंश को बचाया तथा पालीथीन आदि से उसका शरीर ढका जिसके बाद क्षेत्रीय पशु चिकित्सक को इलाज हेतु सूचित किया गया किंतु पशु विभाग का एक भी कर्मी गोवंश को देखने नहीं गया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनपता दिखा।इस तरह खुलेआम घूमने वाले गोवंश को कुत्तों के नोचने की घटना से सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं को पलीता लगता दिख रहा है साथ ही क्षेत्रीय जिम्मेदार कर्मियों की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लगते दिख रहे है।




