अल्लाह पाक ने नबी अकरम मोहम्मद मुस्तफा स० अलै० को पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजा

0
146

बांगरमऊ,उन्नाव। नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा (गोल कुआं) में स्थित हुसैनी मस्जिद में बीती रात ईद मिलादुन्नबी पर एक बेहतरीन प्रोग्राम हुआ। जिसमें नबी के बताए रास्ते पर चलने व एक अच्छा और नेक इंसान बनने पर जोर दिया गया।हुसैनी मस्जिद में तकरीर करते हुए हाफिज व मौलाना मोहम्मद जीशान साहब ने कहा कि अल्लाह पाक ने हुजूर नबी अकरम मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजा। आपने जो धर्म और शिक्षा मानवता को अता किया वह पूरी तरह से दया, करुणा और प्रेम पर आधारित है। अल्लाह पाक ने कुरआन में कई बार आपकी रहमत का उल्लेख किया है। मौलाना ने बताया कि अल्लाह के रसूल ने फरमाया कि तुम में से कोई उस वक्त तक मोमिन नहीं हो सकता जब तक कि वो अपनी जान, अपने माल, अपनी औलाद, अपने मां-बाप से ज्यादा मुझसे मोहब्बत करने वाला न हो जाये। उन्होंने बताया कि हर इंसान को दुनिया में और आखिरत में भी सरकार की जरूरत पड़ेगी। सरकार ही अपनी उम्मत को बख्शवाएंगे इसलिए नबी के रास्ते पर चलकर हमें एक नेक, परहेज़गार, व अच्छा इंसान बनना चाहिए। इस प्रोग्राम में हुसैनी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जियाउल हक व हाफिज युसूफ मलिक, फजलुर्रहमान, अब्दुल कादिर रहमती आदि ने अपनी बेहतरीन आवाज में नाते पाक पढ़ी जिसे सुनकर पूरा मजमा झूम उठा। इस मौके पर हाफिज मोहम्मद आसिफ, हाफिज मोहम्मद गुलफाम, हबीबुलरहमान बाबूजी, आशिक अली, जान मोहम्मद, अजीज़ुर्रहमान आदिल, चाँद, नईमुल्ला, जियाउर्रहमान, हफीजुर्रहमान, मोहम्मद अशफाक, नुसरत अली, शमशाद हाशमी सहित मोहल्ले के तमाम लोग मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here