उन्नाव।सफीपुर नगर में “गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू फिर आ” के जय घोष के साथ गाजे बाजे ढोल नगाड़ों के बीच हजारों की संख्या में थिरकते युवा,महिला, पुरुष के जनसमूह ने नगर में चल रहे पांच दिवसीय गणेश महोत्सव में स्थापित मूर्तियों को मोटेश्वर महादेव मंदिर स्थित बाबू भगवती चरण वर्मा पार्क में एकत्र किया गया। जहां क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल दिवाकर ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर विसर्जन हेतु रवाना किया गया। नगर भ्रमण कर अधिष्ठात्री मां शंकरी देवी मंदिर पंहुची विसर्जन यात्रा को कोतवाली प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने अपनी निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शारदा नहर पर ले जाकर वैदिक मंत्रोचार के बीच विसर्जित किया गया।पूरे नगर में स्थापित दो दर्जन से अधिक गजानन प्रतिमाएं शारदा नहर में विसर्जित होने के बाद पांच दिवसीय गणेश महोत्सव आज समाप्त हो गया।सार्वजनिकश्री गणेश सेवा समिति के कार्यकर्ता रामसजीवन विमल,आशीष कनौजिया,राजू चौहान, लल्ला तिवारी की पूरी टीम नगर पंचायत अध्यक्षा के प्रतिनिधि पुत्र देवांग बाजपेई की टीम,भाजपा नेता हरिशरण लाला,अनुपम गौड़, अतुल अग्निहोत्री,संजीव गुप्ता सभासद कृष्णा पाल,नीरज सैनी,विहिप नेता सुरेंद्र कुशवाहा आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की टोली विसर्जन यात्रा में शामिल रही।
देखे फोटो।





