बिजली के करंट में चिपक कर युवक की हुई मौत

0
121

बांगरमऊ,उन्नाव।मंदिर में पूजा करने गए मजदूर की करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बांगरमऊ नगर के मोहल्ला पंजाबी टोला निवासी 48 वर्षीय दीपू पुत्र रामलाल सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे स्नान के बाद नगर के नानामऊ मार्ग स्थित प्रसिद्ध दुर्गेश्वर महादेव मंदिर पूजन अर्चन करने गए हुए थे । बताया जा रहा है तभी मंदिर परिसर में खुले तारो में उनका हाथ किसी तरह से छू गया तभी करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास मौजूद लोगो द्वारा किसी तरह आनन फानन में उसे बांगरमऊ के अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया ।जहा पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । हादसे की सूचना से पत्नी नीतू व एक मात्र पुत्री वैष्णवी 16 वर्ष सहित सभी परिजनों का रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।मृतक चार भाइयों में मझला था । जो नगर सहित आसपास क्षेत्रों में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था ।घटना से उसके तीन अन्य भाई विज्ञान,धीरज व मोनू आदि परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here