उन्नाव।ज्ञातब्य है कि विगत तीन वर्षों से जनपद उन्नाव में संचालित एक ऐसी रसोई जिसमें प्रत्येक सप्ताह दो सौ से अधिक लोग भरपेट भोजन निशुल्क पाते हैं
साथ ही संस्था द्वारा भी तक लगभग 40,000 जरूरतमंदों ने इस बैनर के तहत अपना पेट भरा है आज संस्था के संस्थापक चेतन मिश्रा ने इस खुशी के मौके पर अपने सभी पदाधिकारियों और सेवकों को 150 वा कार्यक्रम पूर्ण करने के लिए मीठा खिला कर बधाई दी एवं सभी का आभार जताया , मीडिया से बात करते हुए चेतन मिश्रा का कहना की वे इस बैनर के माध्यम से एक ऐसी रसोई का निर्माण करने जा रहे हैं जिससे रोजाना सैकड़ों लोगों को भरपेट खाना मिलेगा इसके लिए उन्होंने रोटी मशीन इत्यादि लाने का कार्य सबके सहयोग से शुरू भी कर दिया है उन्होंने आग्रह भी किया है यदि कोई इस पुनीत कार्य में सहयोगी बनना चाहे तो संस्था के 7518759176 नंबर पर कॉल अथवा व्हाट्सएप कर मदद कर सकता है , साथ ही संस्था ने समस्त पुनीत कार्य को करते हुए जनपद में अपनी अलग पहचान समाजसेवा क्षेत्र में बना चुकी है ,इस बैनर से सैकड़ों रक्त दान हुए ,बेजुबानों को खाना पहुंचा ,बुजुर्गों के हित में कार्य हुए और पर्यावरण पर भी वृक्षारोपण किया बात करें संस्था की तो संस्था का मात्र एक उद्देश्य है और वो है सेवा में निष्ठावान होकर समर्पित रहना
इन सभी पुनीत कार्यों के पीछे संस्थापक चेतन मिश्रा वह उनके सभी सहयोगियों का विशेष महत्वपूर्ण शामिल रहा है जिसकी वजह से सभी पुनीत कार्य पूर्ण हो सकें हैं।
देखे फोटो।





