बड़े भाई की पुण्यतिथि पर नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने जरूरतमंदों में बांटे फल व आवश्यक सामग्री

0
190

उन्नाव।आज नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने अपने बड़े भाई स्मृति शेष रमाकांत द्विवेदी उर्फ “मुन्ना दादा ” की पुण्य तिथि पर अपने आवास पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे संस्था की पदाधिकारी व परिवार के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि की इसके उपरांत बड़े हनुमान मंदिर के बाहर जरूरतमंदों में फलवा आवश्यक सामग्री बाटी।विमल द्विवेदी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुन्ना दादा की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर नर सेवा नारायण सेवा की प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी, हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी,सह संयोजक राकेश राजपूत,राघवेंद्र पांडेय एडवोकेट, विकास तिवारी एडवोकेट,केतन अवस्थी, मनीष अवस्थी, विकास सिंह सेंगर, शिव सेवक त्रिपाठी, सुनील भदौरिया, अखिल मिश्रा , अभी तिवारी गोलू पांडे, मनीष मिश्रा , परिमल मिश्रा, धर्मेंद्र शुक्ला ,अभिषेक तिवारी, सुदीप सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने मुन्ना दादा को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here