नगर पालिका अध्यक्ष ने चार वार्डों में किया नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण

0
156

उन्नाव।नगरक्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा ने विभिन्न वार्डों में निर्मित चार सड़कों क्रमशः वार्ड संख्या 25 लोधनहार में मोनू शुक्ला के मकान से बरगद के पेड़ तक निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क , वार्ड संख्या 08 कृष्णानगर में राज जायसवाल के मकान से प्राथमिक विद्यालय तक निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क , वार्ड संख्या 26 कब्बा खेड़ा के मोहल्ला कृष्णा पुरम में मनीष द्विवेदी के मकान से बलवंत यादव के मकान तक निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क , वार्ड संख्या 06 सिविल लाइंस मध्य में योगेंद्र प्रताप सिंह के मकान से राम शरण गुप्ता के मकान तक नवनिर्मित नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् श्वेता भानू मिश्रा ने कहा
” यह निर्माण कार्य क्षेत्र की वर्षों से लंबित आवश्यकताओं को पूरा करेगा। अब क्षेत्रवासियों को जलभराव एवं कीचड़ की समस्या से मुक्ति मिलेगी और लोगों को सुगम व सुरक्षित मार्ग प्राप्त होगा। यह सड़क बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस निर्माण कार्य से न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की दिशा में भी बड़ा बदलाव महसूस होगा।
नगर पालिका अध्यक्षा ने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य किए जा रहे हैं। यह लोकार्पण इसी संकल्प का प्रतीक है कि “जनता का विश्वास ही हमारी शक्ति है और सेवा ही हमारा धर्म है।”
इस दौरान स्थानीय सभासद मीरा आर्या, प्रतिनिधि अतुल पटेल ,रवि कुमार ,अशोक पटेल ,राजेश शुक्ला , अभिषेक पटेल ,रामराज लोधी , पंकज चौहान ,राकेश द्विवेदी ,अनिल लोधी , शिवराज लोधी ,रामाश्रय लोधी , भगवानदीन लोधी , सुरेश , संतोष , सुधीर लोधी ,गोविंद लोधी , मोनू शुक्ला ,विवेक शुक्ला सहित अन्य क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here