किसानों को हो रही लगातार खाद समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

0
32

उन्नाव।सर्व सनातन उत्थान सेवा समिति के किसान प्रकोष्ठ के बैनर तले किसानों को आ रही लगातार खाद समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।
उक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने कहा कि ये सरकार किसान विरोधी हैं और किसानों की समस्याओं को देखते हुए भी नजर अंदाज करती दिख रही है ऐसे में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है और सरकार कालाबाजारी करने पर पूरी तरह पर आमादा है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष तन्मय श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से अन्य देतवाओं का सरकार द्वारा अपमान किया जा रहा है वो बहुत ही निंदनीय है। खाद देने में पूरी तरह से ध्वस्त ये सरकार कालाबाजारी करने वालों पर रोक लगाए और किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराए।
आज ज्ञापन देने वालों में अशोक अवस्थी,जिला अध्यक्ष श्री छोटेलाल मिश्रा जिला उपाध्यक्ष श्री मैकूलाल रावत¹ वह प्रदेश अध्यक्ष युवा रत्नेश त्रिपाठी व प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनी मिश्रा व अधिवक्ता समिति जिला अध्यक्ष अधिवक्ता समितिविजय कुमार शुक्ला जी वह जिला महामंत्री सुशांत मिश्रा जी अधिवक्ता समिति व संगठन मंत्री के के त्रिपाठी बांगरमऊ विधानसभा विशाल द्विवेदी किसान सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष अजय पांडे जी आदि लोग उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here