प्रदेश में उपखनिज (मौरम, गिट्टी आदि) का परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीकरण खनिज विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराये जाने के निर्देश

0
107

उन्नाव।नगर मजिस्ट्रेट,प्रभारी अधिकारी खनन ने बताया है कि अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय उ0प्र0, खनिज भवन, लखनऊ की अध्यक्षता में दिनांक 27.07.2025 को वर्चुअल माध्यम से बैठक आहूत की गयी। जिसमें प्रदेश में उपखनिज (मौरम, गिट्टी आदि) का परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीकरण खनिज विभाग के पोर्टल upminemitra.in पर किया जाना अनिवार्य रूप से कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होने समस्त ट्रासपोर्टरों/वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि प्रदेश में उपखनिज (मौरम, गिट्टी आदि) का परिवहन करने वाले वाहनों का खनिज विभाग के पोर्टल upminemitra.in पर वाहन से सम्बन्धित अभिलेखों सहित पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। वाहन का पंजीकरण किये जाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में दिनांक 27 अगस्त 25 को समय 12 बजे खनन विभाग, उन्नाव में दिया जायेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here