जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील पुरवा में 2 अगस्त 2025 को होगा जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

0
10

उन्नाव।जन सामान्य को सूचित किया जाता है कि कल 02 अगस्त 2025 को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील पुरवा उन्नाव में होगा, जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण आदि मौजूद रहेंगे।
इसी प्रकार तहसील बीघापुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), तहसील सफीपुर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसील हसनगज एवं बांगरमऊ में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यदि किसी भी जनपदवासी को किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत है, तो वह सम्बन्धित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायत का निराकरण करा सकता है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here