4 वर्ष पूर्ण होने पर जिला अध्यक्ष ने बताई उपलब्धियां,जिला पंचायत की मुख्य अपर अधिकारी के नेतृत्व में चार केक काटकर अध्यक्ष को दी गई शुभ कामनाएं,जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और एम ए वर्तिका ने संयुक्त रूप से दी जानकारी,4 वर्ष में 984 विकास कार्यों की दी गई जानकारी

0
32

उन्नाव।जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के कार्यकाल के 4वर्ष पूर्ण होने पर जिला पंचायत कार्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
सबसे पहले श्री सुंदर काण्ड पाठ में आरती पूजन किया गया उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह द्वारा 135.62 लाख रुपए लागत की 08 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में श्री मति सिंह ने बताया कि विगत 04 वर्षों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों में 289.63 लाख से 05 अमृत सरोवरों, रू0 8.05 लाख की लागत से विकास खण्ड- सुमेरपुर के ग्राम दूलीखेड़ा में 01 अमर शहीद गुलाब सिंह की याद में तोरणद्वार का कार्य पूर्ण करा दिया गया है व मूर्ति स्थापना का कार्य प्रगति पर जिसे जल्द ही पूर्ण करा दिया जायेगा। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले आम जनमानस के आवागमन के लिए 4398.44 लाख रुपए की लागत से 181 किमी० खडन्जा, 1706.15 लाख रुपए की लागत से 24 किमी० सी०सी०, रू0 1437.73 लाख रुपए की लागत से 33 किमी० लेपन के साथ रू0 30.94 लाख रुपए की लागत से 05 पुलियों का नवनिर्माण कार्य कराये गये हैं, इसी के साथ मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत द्वारा पूर्व में बनाये गये 115.94 लाख रुपए की लागत से 22 किमी० लेपन कार्यों पर पैच मरम्मत कार्य व 1076.21 लाख रुपए की लागत से 53 किमी० लेपन नवीनीकरण कार्य भी कराया गया है, इसके अतिरिक्त जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी हेतु 5067. 21 लाख रुपए की लागत से 66 किमी० नाला निर्माण कार्य व रू0 19.92 लाख रुपए की लागत से 02 सार्वजनिक स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों एवं जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर 313.66 लाख रुपए की लागत से 161 सेमी० हाई मास्ट लाइटों की भी स्थापना करायी गयी है जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में गौ पशु संरक्षण के दृष्टिकोण से 19.92 लाख रुपए की लागत से 02 गौ संरक्षण केन्द्रो के बाउण्ड्रीवाल का निर्माण भी कराया गया है। उन्हें बताया कि 14513.85 लाख रुपए की लागत से 984 कार्यों को विगत चार वर्षों में कराया गया है। जिसके लिए मैं जनपद के चौंमुखी विकास का संकल्प लेते हुए अपने सभी जिला पंचायत सदस्यों व अधिकारियों की आभारी हूँ। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका ने जिला पंचायत के कार्यों पर प्रकाश डाला और अध्यक्ष श्री मति सिंह जिला पंचायत के पूरे स्टाफ के साथ 4 चेक कटवाकर शुभ कामनाएं दी।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here