उन्नाव। में सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने जिला कार्यकारिणी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग स्थित हीरा गार्डन रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और सहकार भारती के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।जिलाध्यक्ष रामबोध शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष और मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने जिले में संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष हरिसहाय मिश्रा मदन, सह प्रांत प्रचारक सतीश गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने सहकार भारती के 1904 में प्रारंभ से लेकर वर्तमान तक के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक और सहकारिता ऐप के उपयोग के बारे में बताया। साथ ही सहकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र के हित में काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मनीष सिंह सेंगर ने किया। प्रदेश सचिव कैलाश निषाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।