मोदी है तो मुमकिन है, सिर्फ नारा नहीं, एक ज़मीनी सच्चाई,सांसद साक्षी जी महाराज 

0
19

उन्नाव।इतिहास में मोदी का यह सरकार कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर पत्रकार वार्ता में बोले जिले के सांसद साक्षी महाराज। सांसद साक्षी महराज ने भाजपा कार्यालय वार्ता के दौरान कहा कि कहा यह मोदी का भारत है यह 2047 तक विकसित भारत के अमृत काल का भारत है। मोदी सरकार का यह कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष है। देश के इतिहास में मोदी का यह सरकार कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। यह कार्यकाल ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के “संकल्प की सिद्धि” का स्वर्णिम काल बन रहा है।

सांसद साक्षी महाराज ने केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं, बोले जो कार्य 65 वर्ष में नहीं हुए वह 11 वर्ष में हुए बीते 11 वर्षों की यह यात्रा मोदी जी ने अकेले नहीं बल्कि खुद को तपा कर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, त्याग और सपनों को परवाज देते हुए की है। मोदी जी की सरकार का कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नीवं रखने का कार्यकाल है। पिछले 11 वर्षों में भारत को विकसित बनाने का अमृतकाल की शुरुआत की गई है।

सांसद ने आगे कहा 2014 से पहले हमारी सोच में नकारात्मकता थी कि काम कैसे संभव होगा, ये नहीं हो पायेगा, ये हो ही नहीं सकता जबकि आज की सोच है- ये होगा और जरुर होगा 2014 के बाद सब संभव “मोदी है तो मुमकिन है” यह चरितार्थ हो रहा।

पहले नेगेटिव सोच वाले नेता थे आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत की सोच में जहाँ तकनीक है, वहाँ तरक्की है, जहाँ भाजपा सरकार है, वहाँ गरीब का कल्याण है, शासन अब सेवा है, सरकार अब सहभागी है, सुशासन अब संस्कृति है। 11 वर्ष में विकास विश्वास में बदल रहा है मोदी ने कहा वह पत्थर की लकीर प्रत्येक भारतीय बदलते भारत का साक्षी बन रहा है। अमृत कालखंड में राम मंदिर बनते देखा केदारनाथ बद्रीनाथ बाबा महाकाल लोक को हमने सजते देखा है। आज आयुर्वेद और योग को वैश्विक मान्यता मिल रही है।

साक्षी बोले G 20 में वसुधैव कुटुंबकम् का नारा गूंज रहा है। संसद में छाती पीटकर धारा 370 न हटने के कहा जाता था मोदी ने धारा 370 भी हटाई और दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भी बनवाया। पहले इलाज के लिए सोचना पड़ता था अब आयुष्मान भारत योजना से अस्पतालों में मुफ्त इलाज होता है।

उन्होंने आगे कहा 2014 से पहले के भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की ही बात सामने आती थी। ऐसा लगता था कैबिनेट की बैठकें तिहाड़ से होंगी मंत्रियों पर भ्रष्टाचार घोटालों के आरोप थे लेकिन अब विकास, अविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं। मोदी की सफलता का श्रेय 140 करोड़ देशवासियों को देते हैं। अमृत काल की असली ताकत देश की युवा शक्ति है। सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है। आज AIIMS की संख्या बढ़कर 23 हो गई है, 8 नए IIM, 7 नए IIT और 490 नई यूनिवर्सिटी स्थापित की गई हैं। PM कौशल विकास योजना के तहत 1.6 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग मिली है।

सांसद बोले भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना यह सब के लिए स्वाभिमान का विषय है 2047 तक विकसित भारत सबसे बड़ी और विकसित अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।

सांसद साक्षी महाराज ने सेना द्वारा किया गए ऑपरेशन सिंदूर पर सेनाओं सहित देश बेटियों कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को धन्यवाद भी दिया और कहा क्या ही संयोग है कि विकसित भारत के अमृत काल के 11 वर्ष तब पुरे हो रहे हैं जब दुनिया में “ऑपरेशन सिंदूर” का डंका बज रहा है।

उन्होंने कहा विश्व की पहली ऐसी सरकार जो अपना रिपोर्ट कार्ड आपके माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है प्रदेश और देश किसी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं होता सबको समान बिजली सामान योजनाओं के लाभ मिलते हैं यहां कोई जिला वीआईपी जिला नहीं है।

वार्ता में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में देश ने नवीन और अप्रतिम कीर्तिमान गढ़े हैं। 11 वर्षों का अमृतकाल जो सांस्कृतिक विरासत का सबसे बड़ा अमृत काल जिसमें अहिल्या बाई होलकर के बाद किसी ने इतना विकास किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कालखंड में मंदिरों का राम मंदिर काशी विश्वनाथ सोमनाथ केदारनाथ महाकाल पोंटा साहिब सिखों का सबसे बड़ा स्थान आदि के लिए कार्य किया गया।

9 जून को मोदी सरकार 3.0 का 1 वर्ष और तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होते ही मोदी सरकार 11 सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष भी पूर्ण हुए संकल्प से सिद्धि के इस कार्यकाल को लेकर भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

इससे पूर्व उन्होंने कार्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर उदघाट्न किया और पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से वार्ता की और उपलब्धियां गिनाई।

इस मौके पर जिले के विधायक सदर पंकज गुप्ता ,विधायक पुरवा अनिल सिंह के साथ विकसित भारत अमृत काल के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष की योजनाओं पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में 65 वर्ष बनाम 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को आंकड़ों के साथ प्रदर्शित किया गया। 11 वर्षों में चलाई गई विभिन्न योजनाओं और उनकी प्रगति के बारे में जानकारी प्रदर्शित है प्रदर्शनी में आपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है। कार्यक्रम जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल के संयोजन में हुआ।

पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला दीपांकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here