पत्रकारिता और आज का मीडिया’ पर केंद्रित विषय पर महत्वपूर्ण संगोष्ठी संपन्न

0
108

उन्नाव।आज स्थानीय महात्मा गांधी पुस्तकालय सभागार में ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रकाशन की द्विशताब्दी के उपलक्ष में पत्रकारिता दिवस व डॉ० रामविलास शर्मा के स्मृति दिवस पर ‘पत्रकारिता और आज का मीडिया’ पर केंद्रित विषय पर महत्वपूर्ण संगोष्ठी संपन्न हुई। इस अवसर पर पत्रकार महेश शर्मा की सद्यः प्रकाशित कृति ‘रफ नोटस’ का लोकार्पण किया गया।
पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य वक्ता पत्रकार अरुण कुमार दीक्षित ने उन्नाव की पत्रकारिता के ऐतिहासिक विकास पर व्याख्यान दिया। ‘रफ नोट्स’ के लेखक, पत्रकार महेश शर्मा ने पत्रकारिता के मीडिया में बदलने के मुख्य कारणों, बाधाओं और पत्रकारिता के जन संघर्ष को विशेष रूप से रेखांकित किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता जागरण के पूर्व ब्यूरो चीफ राजेश शुक्ल ने की। विषय प्रवर्तन दिनेश प्रियमन ने किया । संचालन डॉ० रामनरेश ने किया। इस अवसर पर स्वागत सुशील कुमार व धन्यवाद हेमंत पंत ने किया। यह आयोजन डॉ० रामविलास शर्मा शोध सृजन संस्थान व प्रगतिशील लेखक संघ, उन्नाव की ओर से किया गया। प्रमुख रूप से उपस्थित साहित्यकारों प्रबुद्धजनों में नसीर अहमद, उमाशंकर यादव, पी.के. मिश्र, डॉ० कृष्ण कुमार मिश्र, अमरीश मिश्र, अनिल वर्मा, विनय त्रिपाठी, सुबोध त्रिपाठी, तुषार शर्मा, कुमार नमामि दीक्षित, कौशल कुमार, रघुराज मगन,इन्द्रसेन सिंह पुष्पमित्र मिश्र आदि रहे ।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here