उन्नाव।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ज्योति त्रिवेदी ने एतद् द्वारा जनपद उन्नाव के समस्त दिव्यांगजन को सूचित किया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ शल्य चिकित्सा अनुदान योजना के अन्तर्गत सर्जरी फार विजुअली हैन्डीकैप्ड, सर्जरी फार हियरिंग हैन्डीकैप्ड, सर्जरी फार आर्थोपैडिकली हैन्डीकैप्ड तथा पोस्ट लेप्रोसी क्योर्ड डिसेबिलिटीज से ग्रसित दिव्यांगजन की निःशुल्क करेक्टिव सर्जरी कराये जाने की व्यवस्था है। जिसके अन्तर्गत जनपद के शारीरिक रूप से ऐसे दिव्यांगजन जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों या कम से कम 05 वर्ष के अधिवासी हों व जिनका तथा जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय रू0 60000/से अधिक न हो तथा सुनने में असमर्थ (श्रवणबाधित) बच्चों के काक्लियर इम्प्लांट सर्जरी हेतु बच्चे की आयु 05 वर्ष से कम हो तथा उनके अभिभावक की आय सरकार द्वारा निर्धारित बी0पी0एल0 आय सीमा के दो गुने से अधिक न हो को वर्ष 2025-26 में करेक्टिव सर्जरी योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु चिन्हित किया जाना है।
उन्होने बताया है कि जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जो विभाग में संचालित उक्त योजनाओं के लाभ से अभी तक वंचित है, वे समस्त दिव्यांगजन अपने आवश्यक अभिलेखों सहित (01 फोटोग्राफ, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड) के साथ कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, उन्नाव में शीघ्रातिशीघ्र उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करायें, जिससे उन्हे उक्त योजना का लाभ प्राप्त हो सके। योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।




