ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार को हुआ हनुमान मन्दिरों का भव्य श्रृंगार,भक्तों में बांटा गया बून्दी,पूड़ी सब्जी का प्रसाद पुलिस विभाग ने भी किया प्रसाद और शरबत वितरण

0
127

उन्नाव।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, यातायात सीओ संजय कुमार मिश्रा ,यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित यातायात उपनिरीक्षकों की भी उपस्थिति में यातायात कार्यालय के बाहर प्रसाद वितरण किया गया।
इसी तरह आज ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को बांगरमऊ नगर की नौनिहाल गंज बाजार स्थित बड़े हनुमान मंदिर का भव्य श्रंगार किया गया। साथ ही हनुमान जी के भक्तों द्वारा नगर एवं क्षेत्र में आम जनता को हलुआ, पूड़ी ,सब्जी व छोला- चावल का भंडारा तथा प्रसाद के रूप में शरबत वितरित किया गया।
नगर के नानामऊ रोड स्थित दुर्गेश्वर मंदिर के निकट अजय तिवारी,अवधेश गुप्ता, दीप तिवारी, आदर्श रस्तोगी, अजय कांत शुक्ला,अंकुर गुप्ता, लवकुश श्रीवास्तव,कप्तान सिंह, पंकज श्रीवास्तव, मंजूल शर्मा द्वारा भंडारा संचालित कर छोला- चावल वितरित किया गया । जहां संजीव दीक्षित सोनू दीक्षित, अनुज गुप्ता,सोनू तिवारी,मधुर त्रिपाठी, प्रज्वल शर्मा, प्रदीप द्विवेदी व चरण आधार शर्मा ने बजरंग बली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हनुमान चालीसा पाठ किया l इसी प्रकार सेवानिवृत बैंक कर्मी रमेश चन्द्र शर्मा व उनके पुत्र रोहित शर्मा और अमन शर्मा द्वारा नगर के तिकोनिया पार्क के पास कन्या भोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । नगर के बाईपास पर भी भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया l
कस्बा गंज मुरादाबाद में भी आज मंगलवार को उन्नाव हरदोई रोड सहित कई स्थानों पर भंडारा संचालित रहा और शर्बत व बूंदी का प्रसाद वितरण के स्टॉल लगाए गए। जहां सैकड़ों लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। जबकि क्षेत्र के ग्राम मदार नगर, जगत नगर, माढापुर, मटुकरी, अतरधनी, मुस्तफाबाद, साईपुर सगौड़ा, हरईपुर, बेहटा मुजावर, आशायस, बल्लापुर, सिरधरपुर, पतसिया, जिरिकपुर व सिंघूपुर बेरियागाड़ा आदि गांवों में भी ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को जगह जगह शर्बत का बितरण किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here