शकुशल बेटी के आने पर परिजनों मे ख़ुशी, विमल द्विवेदी ने किया शहर कोतवाल सहित पुलिस टीम को सम्मानित

0
107

उन्नाव।आज गत 6 मई को उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर की 10 कक्षा मे पढ़ने वाली छात्रा सुबह स्कूल जाते समय गायब हो गयी थी जिसकी FIR परिजनों द्वारा कोतवाली उन्नाव मे करायी गयी थी पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश मे शहर कोतवाल अवनीश सिंह व अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी कुमार सिंह के द्वारा छात्रा को सुरक्षित लाने मे सफलता मिलने पर नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक हिन्दू वादी नेता विमल द्विवेदी ने लड़की के परिजनों के साथ शहर कोतवाल अवनीश सिंह व अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह सहित पुलिस टीम को सम्मानित कर जताया आभार उन्होंने कहा की उन्नाव पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व मे आम जनमानस को न्याय व अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजनें का कार्य किया जा रहा है उम्मीद है ऐसे ही उन्नाव पुलिस पूरी निष्ठां व ईमानदारी के साथ लोगो को न्याय देने का कार्य करेंगी
इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, शिवम शुक्ला, सुनील तिवारी सहित परिजनो ने उन्नाव पुलिस का आभार व्यक्त किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here