सीमा पर तैनात सैनिकों की सहायता के लिए स्वयंसेवक के रूप में सेवा देने की इच्छा जताई

0
37

उन्नाव।समाजसेवी कुश सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक विशेष पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने सीमा पर तैनात सैनिकों की सहायता के लिए स्वयंसेवक के रूप में सेवा देने की इच्छा जताई है।
आवास विकास कालोनी उन्नाव निवासी कुश सिंह ने भारत-पाकिस्तान सीमा की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह पहल की है। उन्होंने देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित होकर यह प्रस्ताव रखा है।
कुश सिंह ने इच्छुक नागरिकों की एक स्वैच्छिक टुकड़ी बनाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि इससे सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही आम जनता में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि उनके जैसे कई देशभक्त नागरिक राष्ट्रसेवा में योगदान देने को तैयार हैं।
समाजसेवी ने रक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि इच्छुक नागरिकों को सेना या अर्धसैनिक बलों की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here