प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

0
29
Oplus_131072

उन्नाव। जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे इलाके में सामाजिक तनाव का माहौल बनने लगा।
वीडियो वायरल होने के बाद कई नागरिकों ने उसका स्क्रीनशॉट और क्लिप पुलिस को भेजा, जिसके बाद मामला संज्ञान में आया।
कोतवाली प्रभारी सुब्रत तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की तकनीकी जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। साइबर विशेषज्ञ यह पता लगाने में जुटे हैं कि वीडियो मूल रूप से कहां से बनाया गया और कैसे वायरल हुआ।
पुलिस का कहना है कि, “देश के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या भड़काऊ सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्यों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका होती है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से बचें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here