अभ्युदय सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सेंगर कोसाहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित

0
22
Oplus_131072

उन्नाव। के अभ्युदय सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सेंगर को वृंदावन में अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित साहित्य गौरव सम्मान से आज दिनांक 4 मई को गीता शोध संस्थान, वृंदावन में सम्मानित किए जाने पर अभ्युदय सेवा संस्थान परिवार ने हर्ष जताते हुए बधाई दी। संस्थान के अध्यक्ष डॉ.प्रभात सिन्हा ने बताया कि प्रेम सिंह सेंगर द्वारा लिखित दो किताबें उजाला रहेगा एवं कुछ लिख दिया प्रकाशित हो चुकी है। उनकी साहित्यिक अभिरुचि के साथ -साथ साहित्य संवर्धन में किए जा रहे कार्यों के लिए सर्वभाषा साहित्य गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रभात सिन्हा, हाई कोर्ट अधिवक्ता ओ पी तिवारी, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, अनिरुद्ध सौरभ, नीरज निगम, पवन निगम, उमा निवास बाजपेई, अखिलेश ओमर, अजय श्रीवास्तव आदि लोगों ने प्रमुख रूप से बधाई दी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here