संदिग्ध परिस्तिथयो में युवती की मौत , परिजनों ने ससुरालवालों पर मार डालने का लगाया आरोप

0
90
Oplus_131072

असोहा,उन्नाव। थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्तिथयो में एक युवती ने फांसी लगा कर जान दे दी ,युवती के परिजनों ने ससुरालवालों पर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
क्षेत्र के इस्माइलपुर ग्राम पंचायत के मजरे एकघरा गांव में रणजीत यादव की 24 बर्षीय पत्नी आरती का शव घर मे ऊपरी मंजिल पर आगंन के जाल में साड़ी में लटका मिला । आरती के भाई राकेश यादव ने बताया कि आज मंगलवार सुबह लगभग 3 बजे रणजीत ने हमको फोन करके बताया कि तुम्हारी बहन ने फांसी लगा ली ,जब हम मेरे पिता हरीराम माँ रामरानी व अन्य परिजन यहाँ एकघरा गांव पहुंचे तो यहां घर पर मेरी बहन का देवर छोटू को छोड़ कोई नही था । आरती की माँ रामरानी ने बताया कि अपनी बेटी की शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व की थी और अपने सामर्थ्य के हिसाब से दहेज दिया था ,शादी के छह माह बीत जाने के बाद मेरी बेटी को उसके सास ,ससुर , देवर व पति आये दिन दहेज को लेकर मारते पीटते थे । पिता हरीराम ने ससुर प्रेमशंकर ,सास श्रीकान्ति ,पति रणजीत कुमार देवर छोटू के खिलाफ मारपीट कर शव लटकाए जाने का प्रार्थना पत्र दिया है । वही मृतका की सास श्रीकान्ति ,पति रणजीत ससुर प्रेमशंकर घर पर नही मिले ,मृतका अपने पीछे छह माह का एक दिव्यंश नाम का पुत्र छोड़ गई । घटना स्थल पर क्षेत्राधिकार अजय कुमार सिंह व फॉरेन्सिक टीम पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा ,कार्यवाहक थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है ।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here