सम्भागीय परिवहन कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न, अम्बरीश राव अध्यक्ष, श्याम करन बने महामंत्री

0
105
Oplus_131072

कानपुर। सम्भागीय परिवहन कर्मचारी संघ , कानपुर नगर का द्विवार्षिक चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी /अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अध्यक्षता में आरटीओ कार्यालय में सम्पन्न हुआ। चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व संठन मंत्री का नाम घोषित किया गया। चुनाव में निवाचित पदाधिकारियों में संरक्षक मधूसूदन मिश्रा, अध्यक्ष अम्बरीश राव, वरि. उपाध्यक्ष मो. सरफराज , उपाध्यक्ष बचचू लाल, महामंत्री श्याम करन यादव, संठन मंत्री शिवम सिन्हा, कोषाध्यक्ष मघुर मिश्रा, संप्रेक्षक विपिन कुमार व प्रचार मंत्री दिनेश कुशवाहा रहे। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को आरटीओ राकेन्द्र कुमार सिंह, एआरटीओ आलोक कुमार सिंह ने बधााई दी। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहना कर एवं मिष्ठान खिला कर उनका मुंह मीठा कराया गया एवं सभी ने एक दूसरे को बधााई दी। इस मौके पर उ.प्र. ललेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, मोटर यान निरीक्षक अजीत सिंह व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर के मंत्री उदय राज सिंह यादव मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here