राजकीय महाविद्यालय गोसाई खेड़ा में अंबेडकर जयंती पर वेबीनार का आयोजन

0
31
Oplus_131072

असोहा,उन्नाव।बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 सी जयंती के उपलक्ष में आज महाविद्यालय स्तर पर ऑनलाइन जूम मीटिंग के माध्यम से वेबीनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर प्रियंका गौड़ द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य , समस्त शिक्षक गढ़ , कर्मचारी एवं बच्चों के स्वागत के माध्यम से किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने डॉक्टर अंबेडकर जी के प्रति अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए डॉक्टर प्रियंक गौड़ द्वारा बाबा साहब के बारे में उनके जीवन की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अंबेडकर जी के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किया, जिसमे मुस्कान बीए तृतीय वर्ष है की छात्रा ने बाबा साहब के जीवन उनकी उपलब्धियां एवं समाज में उनके योगदान पर बहुत ही सुंदर वक्तव्य प्रस्तुत किया।इसी क्रम में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा निवेदिता द्वारा अंबेडकर जी की महान आदर्श से अवगत कराया एवं जीवन में उनके आदर्शों को आत्मसात करने की बारे में बताया।कार्यक्रम के अगले चरण में महाविद्यालय की यशस्वी प्रिंसिपल प्रोफेसर दीप्ति खरे ने सभी को अंबेडकर जयंती की बधाई देते हुए उनके नाम पर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार से प्रो० दीप्ति खखरे, प्रो०रश्मि श्रीवास्तव, डॉ०पूनम चौहान, डॉ सुनीता रावत , डॉ पुष्पेंद्र कुमार, डॉ०राठौर , डॉ० प्रशांत सिंह, डॉ०ज्योति बाजपेई ,डॉ० प्रेरणा त्रिपाठी डॉ०कीर्ति बदनानी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में डॉ प्रियंका गौड़ द्वारा सभी उपस्थित जन को धन्यवाद ज्ञापित किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here