उन्नाव।भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड सांसद और उन्नाव से लोकसभा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने शुक्रवार को एक बार फिर विपक्ष और वक्फ संपत्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “करोड़ों की वक्फ संपत्ति पर कुछ मुट्ठीभर लोग कब्जा जमाए बैठे हैं, अब सर्वे होगा और सबको छोड़ना पड़ेगा,।रामजी लाल सुमन पर अखिलेश यादव को घेरा
साक्षी महाराज ने सपा नेता रामजी लाल सुमन के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा
“अगर अखिलेश यादव खुद को सच्चा राष्ट्रवादी मानते हैं, तो उन्हें रामजी लाल सुमन को समाजवादी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि “देश में राष्ट्रवाद और सनातन को अपमानित करने वालों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होनी चाहिए।”
वक्फ संपत्ति पर सर्वे का समर्थन
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “देशभर में वक्फ की करोड़ों की संपत्तियां कुछ खास लोग दबाकर बैठे हैं। ओवैसी जैसे नेताओं के पास भी भारी संपत्ति है, सर्वे होगा और कब्जा छोड़ना ही पड़ेगा।”
“ये संपत्तियां राष्ट्र की हैं, जनता की हैं—कुछ लोगों की जागीर नहीं।”
विपक्ष पर तीखा हमला
वक्फ बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए साक्षी महाराज बोले—
“जब दवा डाली जाती है, तो कीड़े बिलबिलाते हैं। विपक्षियों की बौखलाहट इस बात का सबूत है कि चोट सही जगह पड़ी है।”
70% मुस्लिम मोदी के मुरीद—साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने दावा किया कि “आज के समय में 70% मुस्लिम मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी की ओर झुक चुके हैं।”
“अब विपक्ष का तथाकथित मुस्लिम वोट बैंक तेजी से खिसक रहा है।”
राजनीतिक हलकों में हलचल तेज
साक्षी महाराज के इन बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है।




