2.67 करोड़ से तीन धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण बिछिया का जालिपा,सरोसी का मान देवी और सफीपुर के तिलहानी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए बजट स्वीकृत

0
41
Oplus_131072

उन्नाव।जिले के तीन मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। इसमें बिछिया, सिकंदरपुर सरोसी व सफीपुर के धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से लगभग 2.67 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है।पर्यटन विभाग ने पूर्व में जनपद के तीन देवी मंदिरों के सुंदरीकरण का अलग प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था। इन मंदिरों में सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक क्षेत्र के फतेहपुर में स्थित मानदेवी, बिछिया विकासखंड का जालिपा देवी और सफीपुर का तिलहानी (तैलहैही) माता मंदिर शामिल था। अब तीनों प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि मंदिरों के सुंदरीकरण के लिए जालिपा देवी को 1.02 करोड़, मानदेवी को 92.12 लाख और तैलहैही माता मंदिर को 74.90 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। टेंडर प्रक्रिया करने के बाद जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।
सुंदरीकरण के लिए यह होंगे कार्य
संपर्क मार्ग के लिए सीसी रोड, पार्किंग, विश्राम भवन, सूचना केंद्र, परिक्रमा मार्ग, प्रकाश व्यवस्था व पीने के पानी के लिए वाटर कूलर।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here