उन्नाव।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से महाविद्यालय परिसर में एक वृहद सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह,शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बांगरमऊ विधायक सहित जनपद स्तरीय शिक्षा विभाग के जिम्मेदार पदाधिकारी व शिक्षक नेता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की गंजमुरादाबाद ब्लाक इकाई के तत्वाधान में स्थानीय अब्दुल गफ्फार महाविद्यालय परिसर में स्कूल चलो अभियान व पुस्तक वितरण/शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे विधायक श्रीकांत कटियार ने समाजिक प्रभावों पर शिक्षकों का योगदान देने व प्रभुत्व वर्ग सहित समाज की दिशा व दशा सुधारने में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में विधायक ने कमलेश कुमारी, श्रीकृष्ण, यदुवीर सिंह, नसरीन फातिमा , फ़िदाय आलम आदि सहित कुल 8 सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को अंगवस्त्र, बैग, स्मृति चिन्ह व पुस्तक आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के विनोद तिवारी,संजय सिंह, गजेन्द्र वर्मा, बृजेश पांडेय आदि पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही सेवानिवृत होने वाले कई शिक्षकों ने बच्चो को पढ़ाई के दौरान अनुभवों को साझा करते हुए विचार व्यक्त किए गए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार, देवेंद्र यादव, अजय कटियार, नितीश कनौजिया, रिफाकत अली सहित ब्लॉक क्षेत्र के सभी शिक्षकाएँ व शिक्षक मौजूद रहे। मंच का संचालन शिक्षक देवेंद्र यादव ने किया।
देखे फोटो।





