छह माह के अंतराल के दौरान अलग-अलग तिथियों में साइबर ठगों नें करीब 51 हजार रुपए बैंक खाते से निकाले

0
47
Oplus_131072

उन्नाव।बांगरमऊ में यूको बैंक शाखा के ग्राहक के बचत खाता से बीते छह माह के अंतराल के दौरान अलग-अलग तिथियों में साइबर ठगों करीब 51 हजार रुपए आहरित कर लिए। पीड़ित खाता धारक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवंत पुर गोटपाली निवासी मानसिंह पुत्र साहबलाल द्वारा कोतवाली पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कहा गया है कि उसका बचत खाता नगर की यूको बैंक शाखा में संचालित है। उसने अपने खाते से आखिरी बार बीते 31 अगस्त, 2024 को मात्र 10 हजार रुपए बैंक के अंदर बैठे बीसी संचालक के जरिए अपना अंगूठा छाप लगाकर आहरित किया था। इसके बाद वह अभी करीब एक हफ्ता पूर्व अपने खाते से पैसा निकालने बैंक आया तो बैंक कर्मियों ने बताया कि उसके खाते से बीते छह माह के दौरान अलग-अलग तिथियों में 51 हजार दो सौ रुपए अज्ञात साइबर ठग द्वारा आहरित कर लिए गए हैं और अब उसके खाते में मात्र 179 रुपए ही जमा रह गए हैं। यह सुनकर खाता धारक के होश उड़ गए। खाता धारक मानसिंह का कहना है कि बीते छह माह के दौरान उसने किसी भी जन सुविधा केंद्र अथवा बीसी संचालक के पास गया ही नहीं है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस इस छान-बीन में जुटी है कि खाता धारक का पैसा आखिर किसके बैंक खाते में पहुंचा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here