कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के बैनर तले 129 वे निशुल्क भोजन वितरण में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी एवं सदर विधायक पंकज गुप्ता

0
25
Oplus_131072

उन्नाव।सामाजिक संस्था कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के मासिक सहयोगियों के माध्यम से आज 129 वा निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम रेलवे स्टेशन पर संपन्न किया गया। इस अवसर पर ढाई सौ से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन करवाया गया साथ ही जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी जी के माध्यम से दो सैकड़ा जरूरतमंदों को रसगुल्ला बांट कर मुंह मीठा करवाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी एवं सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सभी को अपने हाथों से भोजन परोस कर सेवा की शुरुआत की , वही भाजपा जिला अध्यक्ष एवं सदर विधायक को चेतन मिश्रा की अध्यक्षता में संस्था से जुड़े पूर्व सैनिकों द्वारा गुलदस्ता दिलवा कर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। वही विधायक और जिला अध्यक्ष द्वारा फाउंडेशन के सभी सेवको को सम्मान स्वरूप माला पहना कर सेवा में आगे बढ़ने और डटे रहने का साहस दिया गया।इस मौके पर सदर विधायक ने फाउंडेशन द्वारा चल रही निशुल्क भोजन सेवा और अन्य सेवाओं का व्याख्यान अपने मुख से किया। जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने संस्था से जुड़ी बहनों का भी गुलदस्ता देकर एवं जन्मदिन का केक कटवा कर सम्मान किया।
कार्यक्रम के मौके पर चेतन मिश्रा द्वारा तेलांगना में बेजुबान जीवों के आशियाने 400 एकड़ में फैले जंगल को काटने पर प्रश्न उठाया। इस पर विधायक और जिला अध्यक्ष ने इस कृत्य के लिए दुख प्रकट किया एवं भाजपा सरकार की सामाजिक उपलब्धियों को सामाजिक कार्यों की दृष्टि से कार्यक्रम मंच से गिनवाने का कार्य किया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष चेतन मिश्रा ने मौजूद सभी का आभार व्यक्त किया एवं सेवाओं में सहयोग देने हेतु निवेदन किया कार्यक्रम में नीतू तिवारी ,रेनू वर्मा ,सरिता शुक्ला ,हरदेवेंद्र सहाय,प्रवीण वर्मा,रवि नारायण ,श्याम दीक्षित, नपेंद्र मिश्रा, ऋषि तिवारी, आशीष त्रिपाठी,आदि लगभग चालीस लोग संस्था के मौजूद रहें।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here