थाना बिधनू का अचौक निरीक्षणः डीसीपी दक्षिण ने विभागों की जांच कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

0
73
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।थाना बिधनू में पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र कुमार चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के सभी महत्वपूर्ण विभागीय कार्यालयों की जांच करते हुए कार्यालय अभिलेख, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, हवालात और सीसीटीएनएस की जांच की, डीसीपी ने आगंतुक रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने सभी जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों की जांच समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से पूरी करें। प्रभारी निरीक्षक को थाना परिसर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए,अधिकारियों को आगंतुकों और पीड़ितों से सम्मानजनक व्यवहार करने को कहा उनकी समस्याओं को धैर्य से सुनने और जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत त्योहार रजिस्टर की भी समीक्षा करते हुए अपराधों को कम करने के लिए स्थानीय पुलिस को नियमित रूप से एच एस सत्यापन करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान बिधनू नौबस्ता के प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here