शरीफ खान मृतक के परिवार को 50 लख रुपए व सरकारी नौकरी तथा आर्थिक मदद देने की मांग

0
167
Oplus_131072

उन्नाव।इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का एक प्रतिनिधि मंडल डॉक्टर मोहम्मद मतीन खान प्रदेश अध्यक्ष और कानपुर के जिला अध्यक्ष अतीक अहमद की अगवाई में उन्नाव जिला अधिकारी कार्यालय में जाकर मुलाक़ात की और डीऍम साहब को अवगत कराया कि 15 मार्च को उन्नाव जिले के कासिम नगर में मोहम्मद शरीफ खान की होली खेल रहे अराजक तत्वों ने जबरन उनके ऊपर रंग डाल दिया था, जिसका शरीफ खान ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर उन लोगों ने शरीफ खान को लात घुसो से मारा जिसके कारण उनकी मौके पर मौत हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष ने डीएम साहब से कहा कि मृतक की पांच बेटियां हैं मृतक के परिवार को 50 लख रुपए व सरकारी नौकरी तथा आर्थिक मदद दी जाए। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट व राज्यसभा सांसद हांरीश बीरन साहब के कहने पर हम उन्नाव जिले में पीड़ित परिवार से व डीएम साहब से मिलने आए हैं उन्नाव जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद साहब की अगवाई में पूरी टीम ने उनके साथ जाकर शिरकत की जिसमें मुस्लिम लीग जिला उपाध्यक्ष दिलशाद खान, ज़हीर, आफाक़ खान,मोहम्मद फहीम, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद अनीस, भाई मोहम्मद आदि लोगों ने शिरकत की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here