सहकारी बैंक के कार्यों का विधायक ने किया बखान,बताई पूर्व के वर्षो की उपलब्धियां

0
40
Oplus_131072

उन्नाव ।आज जिला सहकारी बैंक के अटल बिहारी बाजपाई सभागार में जिले के सदर विधायक पंकज गुप्ता ,जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बैंक के कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जन जन तक सहकारिता को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

श्री गुप्ता ने जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह के कार्यों को सराहा बोले अरुण सिंह के नेतृत्व में पूरे जिले में सहकारी बैंक ने नए आयाम स्थापित किए हैं जो कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है।
उसके बाद बोले कि सहकारिता को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य माननीय मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के द्वारा किया गया है। भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2024-25 को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तत्वाधान में जिला सहकारी बैंक लि०, उन्नाव के प्रत्येक न्याय पंचायत में एक बी-पैक्स का गठन / निष्क्रिय से सक्रिय करने का कार्यक्रम किया गया है जिसके अन्तर्गत इस वर्ष ऐसी आठ पैक्स जो लगभग 15 वर्ष से बंद थी उनको सक्रिय करके उक्त के क्षेत्र में आने वाले ऋण वितरण का कार्य प्रारम्भ किया गया है। ऐसी पैक्स का नाम है खानपुर सुरौली, सरवन, कांथा, असावर, फतेहगंज, शांहपुर तोंदा, मवई एवं पारा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिनांक 22.03.2025 को बी-पैक्स की उर्वरक व्यवसाय की ब्याज मुक्त ऋण सीमा हेतु मु० 10.00 लाख रुपये से बढ़ाकर 15.00 लाख रुपये की घोषणा की गयी। उक्त ऋण सीमा वृद्धि से जनपद की 166 सक्रिय बी-पैक्स के माध्यम से जनपद के किसानो के लिये अधिक उर्वरक वितरण करने में सफल हो पायेंगे।
शीर्ष बैंक द्वारा मु० 75.00 करोड का डिविडेंड ऑनलाइन प्रदेश की बैंकों को अंतरण किया गया, करता है। जिसमें जिला सहकारी बैंक उन्नाव को मु० 63.00 लाख रुपये डिविडेंड प्राप्त हुआ है जो कि वर्ष 2024-25 के सन्तुलन पत्र में लाभ के रूप ने दर्शित होगा।
जिला सहकारी बैंक उन्नाव का सीडी रशियों जो वर्ष 2017-18 में जहां 63 प्रतिशत था वर्तमान में 74 प्रतिशत् से अधिक हो गया है।
सरकार द्वारा चलाये गये सदस्यता महाअभियान 01 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 के मध्य में बैंक द्वारा जनपद के 80435 सदस्यों को वी-पैक्स से जोडा गया और अंशपूँजी के रुप में मु० 2.00 करोड से अधिक की अंशपूँजी एकत्र की गयी जो बी-पैक्स एवं बैंक के व्यवसाय में वृद्धि होगी।
जनपद में कुल 178 बी-पैक्स में से 165 बी-पैक्स की अल्पकालीन ऋण सीमा मु० 184.00 करोड़ रुपये स्वीकृत की गयी है।
उर्वरक व्यवसाय हेतु 166 बी. पैक्स को 19.00 करोड़ की उर्वरक ऋण सीमा स्वीकृत की गयी है।
बैंक से सम्बद्ध विगत दो दशक से 5 परिसमापन में बंद पड़ी बी-पैक्स खानपुर सुरौली, असावर, कांथा, सरवन एवं फतेहगंज को चालू कर किसानों को खाद मुहैया कराई गई।
जनपद में 20 नई बी-पैक्स का माह अप्रैल 2025 में गठन किया जाना प्रस्तावित है।
जिला सहकारी बैंक लि० उन्नाव मुख्यालय के प्रशासन अनुभाग लेखा अनुभाग विकास अनुभाग. सग्रह-निरीक्षण अनुभाग एवं आईटी अनुभाग के चैंबरों और सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी कथा एवं माननीय सभापति महोदय नवनिर्मित कक्ष व मीटिंग हॉल का सुंदरीकरण कराया गया है।
जिला सहकारी बैंक लि० उन्नाव की पाच शाखाये बागरमऊ सफीपुर बिछिया पुरवा एवं नवाबगंज का सौंदर्याकरण करते हुये मॉडल शाखायें बनायी गयी।
जिला सहकारी बैंक लिए उन्नाव में ALE सोजना के अन्तर्गत 38 बी-पैक्स के नवीन गोदाम का निर्माण किया गया है।
जनपद की 13 बी-पैक्स पेक्स को, जो जजर/कमजोर अवस्था में है. उनको ICDP परियोजना के अतर्गत मरम्मत के निर्माण का कार्य चल रहा है।
जनपद में वर्ष 2024-25 में 18680 कुन्तल 550 किसानो से गेहूं खरीद एवं 92359 कुन्तल 1115 किसानो से धान खरीद किया गया है।
जनपद में वर्ष 2024-25 में 36408 मै०टन यूरिया, 15878 मे०टन डीएपी, 2463 मै०टन एनपीके का वितरण किया गया है।
वर्ष 2016-17 में बैंक द्वारा मात्र मु० 62.73 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया था। वर्ष 2024-25 में बैंक द्वारा मु० 260.00 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया है, जबकि जो कि वर्ष 2016-17 से लगभग 4 गुना है।
बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में वेतनभोगी समितियों के माध्यम से गु० 44.81 करोड़ रुपये इंटर कॉलेज/डिग्री कॉलेज / बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों / प्रवक्ताओं/कर्मचारियों को ऋण वितरण किया गया।
बैंक का निक्षेप दिनांक 31.03.2024 को मु० 30205.37 लाख रुपये से वृद्धि करके गु० 31897.15 लाख रुपये हो गया है जो वर्ष दौरान 1691.78 लाख रुपये है।
वर्ष दौरान पशुपालन के०सी०सी० ऋण के अन्तर्गत 105 सदस्यों को मुगु० 118.15 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया।
वर्ष दौरान वाहन ऋण के अन्तर्गत 26 वाहनों हेतु मु० 24722 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया।
जिला सहकारी बैंक लि०, उन्नाव द्वारा जनपद की वेतनभोगी समितियों के माध्यम से इंटर कॉलेज/डिग्री कॉलेज/बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों / प्रवक्ताओं/कर्मचारियों को मु0 20.00 लाख तक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला सहकारी बैंक लि० उन्नाव द्वारा भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अतर्गत बैंक की शाखाओं के माध्यम से सोलर पैनल लगाने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला सहकारी बैंक लि०, उन्नाव विगत् 3 वर्षों से वित्तीय लाभ पर है।
जिला सहकारी बैंक लि0, उन्नाव की विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से जैसे अल्पकालीन कृषि ऋण केसीसी, मत्स्य पालन केसीसी, पशुपालन केसीसी, एलटीआरसीएफ ऋण, ट्रैक्टर ऋण, टू व्हीलर ऋण, कैश क्रेडिट लिमिट, व्यक्तिगत वाहन ऋण, होम ऋण, डेयरी ऋण, व्यवसायिक वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण के माध्यम से आम जनमानस / किसानों को ऋण मुहैया कराया जा रहा है।
जनपद की 13 बी-पैक्स सि०सरौसी, पतारी, उत्तरी जरगांव, एतबारपुर सेरसा, लखनापुर, बीघापुर खुर्द, पिथईखेडा, मनिकापुर, बबुरिहा, फरदापुर, सिजनी सोहरामऊ, मसवासी एवं परेन्दा को ICDP परियोजना के अंतर्गत मरम्मत / सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है।
जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने सहकारी बैंक के कार्यों के लिए श्री सिंह की सराहना की ।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब गंज अरुण सिंह ने सभी का स्वागत किया अंत में सभी ने पत्रकारों के साथ फूलों की होली खेली और शुभ कामनाएं दी।
कार्यकम का संचालन संजय पांडे ने किया।
कार्यकम में गंगा प्रसाद वर्मा उपेंद्र सिंह,गणेश प्रसाद रावत ,पूर्व सभासद मनोज अवस्थी, नवीन सिंह,समीर शुक्ला, कमल बाजपाई, संदीप पाण्डेय,राम बोध शुक्ला,राजेंद्र द्विवेदी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here