रामनवमी के पर्व पर निकलने वाली विशाल श्री राम शोभा यात्रा की योजना बैठक सम्पन्न हुई

0
116
Oplus_131072

उन्नाव। 6 अप्रैल रामनवमी के पर्व पर निकलने वाली विशाल श्री राम शोभा यात्रा की योजना बैठक श्री सिद्धनाथ मंदिर हजारी टोला उन्नाव में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पंडित गिरजा शंकर अवस्थी ने की। बैठक में उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए श्री चंद्रप्रकाश गुप्ता ने कहा कि राम केवल राम ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का अधिष्ठापन तत्व है। यह भारतीय संस्कार परम्परा की रीढ़ है। यह सनातन धर्म व संस्कृति का प्राण तत्व है यह शब्द राष्ट्र मंगल का जय घोष है। राम आदर्श के चरण बिंदु है विनम्रता के शिखर हैं मैत्री भाव के गौरव है। वात्सल्य के गागर हैं भगवान श्री राम हर जन के रोम-रोम में बसे हैं। विशाल श्री राम शोभा यात्रा भव्य व दिव्य निकालने का सभी सनातनी भाइयों को आवाहन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए विनोद शर्मा एडवोकेट ने कहा कि 6 अप्रैल को निकलने वाली श्री राम शोभा यात्रा में विशेष आकर्षण झांकियों से सुसज्जित घोड़े रथों व गाजे बाजे के साथ श्री राम शोभा यात्रा ठीक 2ः00 बजे सिद्धनाथ मंदिर से निकाली जाएगी। जिसका नेतृत्व संतों के द्वारा किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए रेखा शुक्ला ने कहा कि 30 मार्च 2025 को नव संवत्सर 2082 मनाया जाएगा। रामनवमी के दिन अधिक से अधिक संख्या में श्री राम शोभा यात्रा में सम्मिलित हो।
बैठक में मुख्य रूप से सम्मिलित सुरेश मिश्रा नगर समरसता प्रमुख विहिप सतीश शुक्ला, कमलेश शुक्ला, महेश द्विवेदी, अमरीश गोस्वामी, दिवाकर तिवारी, मुन्ना गोस्वामी, सुख श्याम वर्मा, विकास बाबू मिश्र, सर्वेश शुक्ला, देवेंद्र वाजपेई, संजय बाजपेई, विराट पाठक, पुती गुप्ता, आशीष गुप्ता, सरवन लोधी, प्यारे कुरील, बिट्टो सिंह, जगदीप निगम, हनुमान प्रसाद, कमल वर्मा, दीपू यादव, श्यामलाल कुशवाहा, हरनाम सिंह, राकेश राजपूत, मुकेश रावत आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here