तेरह साल की उम्र में तरावीह की नमाज में कुरआन पाक मुकम्मल किया

0
41
Oplus_131072

उन्नाव।13 साल की उम्र में ही एक हाफिज ने तरावीह की नमाज में कुरआन पाक मुकम्मल किया।

बांगरमऊ नगर के मोहल्ला पुरबिया टोला बाईपास के पास मोहम्मद नफीस के बेटे हाफिज मोहम्मद साजिद ने जिनकी उम्र मात्र 13 साल है। उन्होंने तरावीह की नमाज में कुरआन पाक मुकम्मल किया। नगर पालिका परिषद बांगरमऊ के पूर्व अध्यक्ष और नगर के वरिष्ठ समाजसेवी इजहार खां गुड्डू ने हाफिज मोहम्मद साजिद को फूल माला पहनकर उनका इस्तकबाल कर उनकी हौसला अफजाई करने के साथ ही मुबारकबाद दी। इस मौके पर प्रधान इशरत अली उर्फ मुनारे, समाजसेवी फजलुर्रहमान, चुर्रू कुरैशी, रिफाकत मिस्त्री, सहित नगर के तमाम संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा (गोल कुआं) की हुसैनी मस्जिद में हाफिज व मौलाना मोइनुद्दीन कादरी, मोहल्ला सराय में स्थित नूरी मस्जिद में हाफिज मोहम्मद तंजीम, मोहल्ला नसीमगंज में स्थित मस्जिद असगरी में हाफिज नबीना, के साथ ही मौलाना वारिस की मस्जिद , मस्जिद हुसैनी नसीमगंज, मस्जिद आलिम शाह, नानामऊ रोड पर स्थित इमली वाली मस्जिद, थाने वाली मस्जिद ,नगर की आरफी मस्जिद के हाफिज और पेश इमाम का भी इजहार खां गुड्डू ने इस्तकबाल कर उनकी हौसला अफजाई की।।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here